सिलीगुड़ी: एनफोर्समेंट ग्रुप के एक अधिकारी ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने और रिफिलिंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार घोषपुकुर ग्रामीण प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों ने कल घोषपुकुर, मैलानी जोत इलाके में छापेमारी की और वहां से कुल 26 सिलेंडर बरामद किए | साथ ही सिलेंडर के वैध कागजात नहीं दिखा पाने के कारण, अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में 36 वर्षीय सूरज प्रसाद शाह को फांसीदेवा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया और मामले की जाँच की जा रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
अवैध गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- September 23, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 934 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
