सिलीगुड़ी: पिकअप वैन से लाखों रुपए की अवैध लकड़ी बरामद की गई | बैकुंठपुर डिवीजन के डाबग्राम रेंज के वनकर्मियों ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी बरामद की और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया | मालूम हो कि, वन कर्मियों ने मंगलवार 1 अगस्त की रात सिलीगुड़ी जलपाईमोड़ के निकट गौड़ीय माठ इलाके में छापेमारी कर एक पिकअप वैन को जब्त किया और तलाशी के दौरान अवैध लकड़ियाँ बरामद की । इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है | गिरफ्तार व्यक्ति बागडोगरा खासपाड़ा इलाके का निवासी और उसका नाम पुलक मंडल बताया गया है | वन विभाग ने मामले की जाँच शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
अवैध लकड़ी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- August 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 874 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
