सिलीगुड़ी: रेलवे की जमीन में रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की ओर से केंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा | बता दे कि, मेयर गौतम देब ने रेलवे की जमीन पर लंबे समय से रह रहे निवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार से अनुमति लेने के बाद केंद्र सरकार से संपर्क करेंगे | नगर निगम के सभा कक्ष में आज एक बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक में जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जिले के प्रतिनिधियों और भू राजस्व विभाग के अधिकारियों के अलावा मेयर गौतम देब और डिप्टी मेयर रंजन सरकार उपस्थित हुए | बैठक के बाद मेयर गौतम देब ने संवाददाता के समक्ष मुखातिब होते हुए कहा कि, रेलवे की जमीन पर रहने वाले निवासियों को स्वामित्व की आवश्यकता है, इसके लिए वे राज्य सरकार की अनुमति से केंद्र सरकार से संपर्क करने जा रहे हैं | उन्होंने यह भी बताया कि, सिलीगुड़ी नगर निगम में रेलवे की जमीन पर रहने वालों की संख्या अधिक है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
रेलवे की जमीन पर रहने वाले लोगों को मिलेगा मालिकाना हक !
- by Gayatri Yadav
- February 8, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1713 Views
- 2 years ago

Share This Post:
Related Post
Uncategorized, arrested, newsupdate, Politics, TMC
तृणमूल नेता ने हाथ में AK-47 लेकर उग्रवादी संगठन
February 18, 2026
Raju Bista, bjp, newsupdate, Politics, TMC
राजू बिष्ट द्वारा खुद को सबसे बड़ा ‘गुंडा’ बताने
February 18, 2026
bjp, mamata banerjee, Politics, WEST BENGAL, westbengal
बीजेपी बंगाल में आई तो मांस, मछली बंद? चुनाव
February 18, 2026
Draupadi Murmu, newsupdate, President, siliguri
7 मार्च को सिलीगुड़ी आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू !
February 17, 2026
