सिलीगुड़ी: एक निजी कंपनी से आटा-मैदा खरीदने और कीमत नहीं चुकाने के आरोप में माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया | जानकारी अनुसार सागर चौधरी नामक व्यापारी ने 15 जून को एक निजी कंपनी से 14 बोरी आटा और 11 बोरी मैदा का ऑर्डर किया था और ऑर्डर के तहत आटा और मैदे की बोरियों को बागडोगरा इलाके के कैलास तापड़िया की दुकान तक पहुंचा दिया गया, लेकिन सामानों के मूल्य नहीं चुकाएं गए । इसके बाद जब कंपनी के कर्मचारी ने सागर चौधरी को रूपये के लिए फोन किया, तो उनका फोन बंद था | कुछ दिन बीतने के बाद 24 जून को कंपनी के कर्मचारी ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी | शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों के बाद माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने एक वाहन से आटे और मैदे की बोरियों को बरामद किया | माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने सागर चौधरी और कैलास तापड़िया को गिरफ्तार कर लिया | आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
कीमत नहीं चुकाने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- June 24, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 969 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
