सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने डकैती की घटना को विफल करते हुए, तीन युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया |
जानकारी अनुसार कल देर रात कुछ युवक रतनलाल बस्ती मल्लागुड़ी इलाके में इकट्ठा होकर शहर में डकैती की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वहीं जैसे ही इसकी खबर प्रधान नगर थाने की पुलिस को लगी, प्रधान नगर थाने की सादा पोशाक पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची,तो देखा कि, घटना स्थल पर कुछ युवक धारदार हथियार के साथ इकट्ठा हुए थे | पुलिस को आता देख घटना स्थल से कुछ युवक भागने में सफल रहे, लेकिन तीन युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गए | गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद सफीकुल, मोहम्मद बुद्धा , एवं मोहम्मद गुलजाद और तीनों आरोपी वार्ड नंबर एक के निवासी बताए गए है। आज प्रधान नगर थाने की पुलिस ने आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
मल्लागुड़ी रतनलाल बस्ती इलाके में पुलिस ने डकैती की घटना को किया विफल !
- by Gayatri Yadav
- December 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2137 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
