सिलीगुड़ी: लोअर भानुनगर इलाके में एक पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार पर नौकरानी के साथ मारपीट करने का लगा आरोप | मालूम हो कि, एक महिला काफी वर्षों से लोअर भानुनगर इलाके में एक पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार के घर नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी | महिला ने आरोप लगाया है कि, किसी अज्ञात कारणों से मंगलवार 1 अगस्त महिला को पुलिस अधिकारी के रिश्तेदारों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा | इस घटना को लेकर भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है | लेकिन शिकायत के बाद भी जब पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई तो, इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने भक्ति नगर थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया | महिलाओं के हंगामे के बाद पुलिस ने इस मामले में पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार को हिरासत में लिया | इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी की पत्नी सामने आई और उन्होंने बताया कि, महिला ने सोने के गहनों की चोरी की थी |
इस घटना के बाद वार्ड पार्षद सुखदेव महतो ने भी घटना की संज्ञान ली और इस घटना को काफी निंदनीय बताया | साथ ही उन्होंने कहा कि, जिसने भी महिला के साथ मारपीट की है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए | पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
पुलिस अधिकारी के रिश्तेदार पर महिला को पीटने का लगा आरोप !
- by Gayatri Yadav
- August 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1269 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
च्यांगड़ाबांधा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 455 किलो पीले
September 4, 2026
newsupdate, Action, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police
नौकरी के दौरान दुकान से 2.90 लाख रुपये और
September 4, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, BUS, FARE, good news, indian railway, kolkata, railway, siliguri, train
सिलीगुड़ी का कोलकाता से रेल संपर्क कटा! हवाई जहाज
September 4, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, DRUGS, good news, indian railway, newsupdate, njp, railway, siliguri, train
ट्रेन से गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, NJP में
September 2, 2026
