April 13, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

बेटे की प्रेमिका के साथ दुष्कर्म, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे !

सिलीगुड़ी: समन नगर बाउ बाजार के 45 वर्षीय गोपाल मंडल जिनका एक खुशहाल परिवार है, पत्नी भी कामकाजी महिला है और बेटा भी, लेकिन शायद गोपाल मंडल को परिवार की खुशी रास नहीं आई और उन्होंने अपने ही बेटे की प्रेमिका के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया | इस मामले को लेकर आज सुबह भक्ति नगर थाने में एक शिकायत दर्ज की गई, शिकायत मिलने पर भक्ति नगर थाने की पुलिस ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गोपाल मंडल को गिरफ्तार किया |

वहीं दुष्कर्म की शिकार हुई लड़की नाबालिग बताई गई है | अब सवाल यह उठता है कि, ये नाबालिग लड़की कौन है, तो बता दे, ये नाबालिग लड़की लगभग एक वर्ष से गोपाल मंडल के घर पर काम करती थी, घर का देख-रेख और गोपाल मंडल के पत्नी के कामों में हाथ बटाती थी, साथ ही लड़की के परिवार के बारे में विशेष जानकारी नहीं मिली है, धीरे-धीरे गोपाल मंडल के बेटे को यह नाबालिग लड़की भा गई और दोनों के बीच प्रेम पनपने लगा, लेकिन दूसरी ओर गोपाल मंडल की बुरी नजर बेटे के प्रेमिका पर थी और वह अपने हवस की आग को बुझाने के प्रयास में था और उनको यह मौका भी मिल गया, गुरुवार को जब घर पर कोई नहीं था, तब उसके होने वाले ससुर 45 वर्षीय गोपाल मंडल ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया |

लड़की इस घटना के बाद बहुत डर गई, उसने इस मामले को लेकर किसी को कुछ नहीं बताया | लेकिन जब शुक्रवार के दिन लड़का काम से वापस आया तो उसने सारी बात अपने प्रेमी को बता दी, जैसे ही लड़के को मामले की जानकारी हुई, वह आग बबूला हो गया, उसने अपनी माँ को सारी बात बताई, घटना की जानकारी मिलते ही युवक की माँ चौक गई उन्होंने अपने बेटे से कहा, यदि तेरे पिता ने कोई गलती की है तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए, उन्होंने उसे पुलिस के पास जाने की सलहा भी दी | लेकिन युवक ने घटना के बारे में पहले स्थानीय लोगों को बताया और आक्रोशित लोगों ने गोपाल मंडल की बुरी तरह पिटाई कर दी | वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गोपाल मंडल को हिरासत में लिया | आज सुबह इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद गोपाल मंडल को गिरफ्तार कर जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है | पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *