June 6, 2026
Sevoke Road, Siliguri
flight khabar samay newsupdate sad news siliguri

बार-बार फ्लाइट रद्द, बागडोगरा में यात्रियों का हंगामा! बैंगलुरु जाने वाली उड़ानें लगातार ठप, एयरलाइन से जवाबदही की मांग !

बागडोगरा एयरपोर्ट पर लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में भारी आक्रोश है। बुधवार और गुरुवार को दो दिन लगातार बैंगलुरु जाने वाली उड़ानें रद्द होने के बाद मरीजों, बिजनेस ट्रैवलर्स और अन्य यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बुधवार दोपहर 12:30 बजे बैंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को आश्वासन दिया गया कि उन्हें अगले दिन सुबह 9:20 की फ्लाइट से भेजा जाएगा। लेकिन गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्रियों को फिर बताया गया कि वह उड़ान भी रद्द कर दी गई है।

यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन कंपनी ने फ्लाइट रद्द होने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। काउंटर पर पूछने पर कर्मचारियों ने केवल “टेक्निकल प्रॉब्लम” कहकर बात टाल दी। लम्बे इंतज़ार और लगातार हो रही अनिश्चितता से यात्रियों का धैर्य टूट गया और माहौल गरमा गया।

उधर, इलाज के लिए बैंगलुरु जा रहे कई यात्रियों ने कहा कि फ्लाइट बार-बार रद्द होने से उनका पूरा मेडिकल शेड्यूल बिगड़ गया है, जिससे उनकी जान को भी खतरा पैदा हो सकता है। कई लोग अतिरिक्त खर्च और रुकने की समस्या को लेकर भी नाराज़ हैं।

गुरुवार को एयरपोर्ट परिसर में यात्रियों ने एयरलाइन और बागडोगरा एयरपोर्ट अथॉरिटी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। उन्होंने मांग की कि—

  • उड़ान रद्द होने की स्पष्ट वजह बताई जाए,
  • यात्रियों को सही समय पर जानकारी दी जाए,
  • और उनकी सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित की जाए।

लगातार फ्लाइट कैंसिल होने से नाराज़ यात्रियों ने चेतावनी दी कि अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *