September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी स्वस्थ

सिलीगुड़ी नगर निगम सभी वार्डो में गप्पी मछली छोड़ेगा !

सिलीगुड़ी: डेंगू से बचाव के लिए अब नगर निगम द्वारा गप्पी मछली छोड़ा जाएगा। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने गुरुवार को गप्पी मछली छोड़ने के कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन किया। इस दौरान मेयर ने कहा कि, सिलीगुड़ी शहर में डेंगू का प्रकोप शुरू हो गया है, वहीं नगर निगम ने शुरुआत में ही डेंगू की रोकथाम के लिए यह पहल की है | मत्स्य पालन विभाग के सहयोग से सिलीगुड़ी नगर निगम के 47 वार्डों के प्रत्येक जलाशय में गप्पी मछली छोड़ी जाएगी | मेयर ने कहा कि, सिलीगुड़ी में ज्यादा जलाशय नहीं हैं, फिर भी छोटे-छोटे पार्कों और मनीषी प्रतिमाओं के सामने फव्वारे हैं, जहां नगर निगम गप्पी मछली भी छोड़ रही है, इसके अलावा गप्पी मछलियां भी शहर के नालों में छोड़ी जाएंगी। सिलीगुड़ी नगर निगम ने मत्स्य विभाग के साथ मिलकर इस पहल की शुरुआत की है | इस कार्यक्रम की शुरुआत मेयर ने बिधान रोड पर गोष्ठ पाल मूर्ति के सामने फव्वारे से की। इस मौके पर मेयर गौतम देब के अलावा मेयर परिषद और सिलीगुड़ी नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *