सिलीगुड़ी: एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मदद करते हुए सिलिगुड़ी पुलिस ने इंसानियत की मिसाल कायम की | बता दे कि, आज माध्यमिक परीक्षा का दूसरा दिन है और सिलीगुड़ी विद्यासागर विद्यालय में छात्र माध्यमिक परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन इस दौरान देखा गया कि, एक छात्र के अभिभावक मदद मांग रहे थे | सिलिगुड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली, तो उन्हें पता चला कि, एक छात्र अपना प्रवेश पत्र घर पर ही भूल गया है | सिलिगुड़ी पुलिस ने सहयोग करते हुए उस छात्र को बाइक बैठाया और संतोषी नगर छात्र के घर प्रवेश पत्र लेने पहुंच गए और कुछ समय बाद ही छात्र के साथ प्रवेश पत्र लेकर वापस लौटे | छात्र के अभिभावक पुलिस का सहयोग पाकर काफी खुश हुए | देखा जाए तो ऐसे बहुत से मामले हैं, जिसमें पुलिस ने हमेशा ही शहर वासियों की मदद की है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
माध्यमिक परीक्षार्थी के सहयोग के लिए पहुंची सिलीगुड़ी पुलिस !
- by Gayatri Yadav
- February 3, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2820 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
