सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के एयरव्यू मोड़ स्थित एसआरपी मुख्यालय में रेलवे पुलिसकर्मियों के साथ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता में फरक्का, कूचबिहार व बालुरघाट क्षेत्र के रेल पुलिस कर्मियों सहित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार की सुबह राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई।आईजी रेलवे देबाशीष रॉय, एसआरपी सिलीगुड़ी एसआर मुरुगन, डीआईजी उत्तर बंगाल ट्रैफिक आदेश पाठक। इस खेल में विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईडी एसपी डेविड लेप्चा, डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक गुप्ता, एडीसीपी शुभेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे | प्रतियोगिता शनिवार को शाम 5 बजे समाप्त हुई | खेल के अंत में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया और खेल के बाद परेड प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी: रेलवे पुलिस ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा !
- by Gayatri Yadav
- January 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1400 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
