सिलीगुड़ी: आज मौसम बड़ा बेईमान है यह सुपर स्टार धर्मेंद्र पर फिल्माया हुआ वह गाना है जो आज भी नई पीढ़ी गुनगुनाती हैं | लेकिन बता दे हम गाने की बेईमानी की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि सिलीगुड़ी के मौसम की बात कर रहे है | वह इन दिनों काफी बेईमान बना हुआ है | आज सुबह की बात करें तो कोहरे की चादर में सिलीगुड़ी पूरी तरह लिपटा हुआ था इससे यातायात में काफी परेशानी होने की बात भी सामने आयी | ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे तो वहीं कुछ लोग लावा जला कर खुद को सेकते नजर आए | इस मौसम से जानवर भी काफी प्रभावित हुए, वह भी खुद को ठंड से बचने की कोशिश कर रहे थे | लेकिन जैसे-जैसे घड़ी की सुई बढ़ती गई वैसे-वैसे मौसम में परिवर्तन दिखने लगा | लगभग सुबह 9.30 बजे के बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिया और देखते ही देखते मौसम पूरी तरह बदल गया, फिलहाल सिलीगुड़ी का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है |
मौसम
सिलीगुड़ी: सुबह कड़ाके की ठंड के बाद मौसम हुआ सुहाना !
- by Gayatri Yadav
- February 1, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2066 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
