April 26, 2024
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म

लगातार हो रही कीमती लकड़ियों की तस्करी !

सिलीगुड़ी: देखा जाए तो पश्चिम बंगाल विभिन्न विशेषताओं से परिपूर्ण है उन्हीं विशेषताओं में से एक है कीमती लकड़ी जो बंगाल की शान में चार चाँद लगता है | विभिन्न तरह के कीमती लकड़ियां बंगाल में मिलती है जो विश्व प्रसिद्ध है | जिनकी मांग भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत ज्यादा है और इन्हीं लकड़ियों की मांग के मद्देनजर यहां से लकड़ियों की तस्करी भी की जाती है | जो आए दिन खबरों में बनी रहती है | फिर एक खबर प्रकाश में आयी है की बेलाकोबा वन विभाग ने 70 लाख की अवैध बर्मा सागौन की लकड़ी जब्त की है |

जानकारी मिली है की कंटेनर में भरकर लाखों रुपए की लकड़ी तस्करी की जा रही थी | लेकिन जानकारी मिलने पर बैकुंठपुर प्रखंड के बेलाकोबा वन विभाग के अमले द्वारा सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के सरियाम क्षेत्र से बर्मा सागौन लकड़ी से लदे एक कंटेनर वाहन जब्त किया गया |

बताया गया है की शनिवार तड़के गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेलाकोबा रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के सरियाम इलाके में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमे 14 पहिया कंटेनर को वनकर्मियों ने जब्त कर लिया | वाहन से करीब 70 लाख रुपए की बर्मा सागौन की लकड़ी जब्त की गई। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक यह वाहन असम से दिल्ली जा रही थी | इस घटना में वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन वह हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। कल उसे जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status