सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जाली नोट को लेकर हुए विवाद में एक युवक को चाकू से हमला किया गया।
घटना गुरुवार सुबह सिलीगुड़ी के घुगनी मोड़ इलाके की है. यहां के रहने वाले प्रियांशु पाल नामक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
आरोप है कि नीरज छेत्री ठाकुर नामक युवक इलाके के एक दुकान पर गया और 100-100 रुपये के जाली नोटों को बदलवाने की कोशिश की।सूत्रों के अनुसार, उसके पास करीब 5,000 रुपये की नकली करंसी थी।
जब दुकानदार प्रियांशु पाल को इस बात का शक हुआ और उसने नोट की असलियत पकड़ ली, तो उसने नीरज से कहा कि वह जाली नोटों को फाड़ दे।
लेकिन इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि नीरज ने प्रियांशु पर चाकू से हमला कर दिया।घायल प्रियांशु को तुरंत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।घटना की खबर जैसे ही इलाके में फैली, लोगों में भारी गुस्सा भड़क उठा।स्थानीय लोग और दुकानदार बड़ी संख्या में जमा हो गए और आरोपी के फ्लैट को चारों ओर से घेर लिया।घटनास्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
स्थिति को काबू में करने के लिए भक्तिनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया और उसे थाने ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल घुगनी मोड़ क्षेत्र में पुलिस की भारी तैनाती की गई है और हालात को नियंत्रण में रखने की कोशिश की जा रही है।
crime
westbengal
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के घुगनी मोड़ पर चाकूबाजी से हड़कंप, जाली नोट को लेकर हमला !
सिलीगुड़ी के घुगनी मोड़ पर चाकूबाजी से हड़कंप, जाली नोट को लेकर हमला !
- by Ryanshi
- August 7, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2138 Views
- 1 year ago

Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
