सिलीगुड़ी: गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेलाकोबा वन विभाग ने शनिवार सुबह सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के पानीकौरी इलाके से गुवाहाटी से कोलकाता तस्करी की जा रही सागौन की लकड़ियों को बरामद किया | जानकारी अनुसार एक 14 पहियों वाली लॉरी में करीब चालीस लाख रूपये की सागौन की लकड़ियों की तस्करी की जा रही थी | बेलाकोबा वन विभाग ने गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर लॉरी की तलाशी ली और लॉरी में से करीब चालीस लाख रूपये की सागौन की लकड़ियों को बरामद किया | बताया गया हैं की लकड़ी गुवाहाटी से कोलकाता तस्करी की जा रही थी | इस मामले में वाहन के चालक रितेश कुमार जहरी को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया है | गिरफ्तार आरोपी रायपुर छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया गया हैं। आरोपी को कल जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जुर्म
40 लाख रुपये की सागौन की लकड़ी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- January 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 994 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
newsupdate, jalpaiguri, murder case, sad news
जलपाईगुड़ी में बेकरी मैनेजर की हत्या, कैश काउंटर से
September 25, 2026
