सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम के 41 नंबर वार्ड आईटीआई रोड इलाके के एक कारखाने में भयावह अग्निकांड की घटना घटित हुई है। बताया गया है कि, इस कारखाने में चायपत्ती के प्लास्टिक के बैग बनाए जाते थे, जो कि, इस अग्निकांड में जल कर राख हो गए | स्थानीय लोगों के अनुसार यह अग्निकांड की घटना सुबह 6:00 से 6:30 के बीच में घटी हुई और आग की तेज लपटों को देख इलाके में हड़कंप मच गया । सुचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं स्थानीय लोगों ने यह भी शिकायत की है कि, आवासीय इलाके में इस तरह के कारखाने का होना, इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद सिविका मित्तल भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के 41 नंबर वार्ड में भयावह अग्निकांड !
- by Gayatri Yadav
- August 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1137 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
