सिलीगुड़ी, 26 जुलाई:रात के अंधेरे में कमर में हथियार लेकर एक युवक जबराभिटा अंडरपास इलाके में घूम रहा था।गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना की सादा पोशाक की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को हथियार सहित रंगेहाथ पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे एनजेपी थाना अंतर्गत जबराभिटा अंडरपास के पास वह युवक कमर में हथियार छिपाकर संदिग्ध रूप से घूम रहा था।जैसे ही उसने पुलिस को देखा, वह भागने की कोशिश करता है लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।पकड़े गए युवक का नाम दीपंकर सरकार है और वह भाषा मादानी बाजार इलाके का निवासी बताया जा रहा है।फिलहाल यह जांच की जा रही है कि युवक के पास यह हथियार आया कहां से और वह आखिर इसे लेकर क्यों घूम रहा था।पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।शनिवार को आरोपी युवक को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया।
crime
siliguri
siliguri metropolitan police
theft case
कमर में हथियार लेकर घूम रहे युवक को एनजेपी पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा !
- by Ryanshi
- July 26, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1104 Views
- 1 year ago

Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
