सिलीगुड़ी: आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में चोरी | जानकारी अनुसार 5 सितंबर को सिलीगुड़ी के सालूगाड़ा डीमडीमा बस्ती आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में चोरी की घटना घटित हुई थी, चोर लोहे के कीमती सामानों को चुरा कर फरार हो गए थे | इस घटना को लेकर भक्ति नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने तत्परता से मामले की छानबीन करते हुए, कल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्र के अनुसार अजय पासवान और कारी पासवान ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि, चोरी के सामानों को डीमडीमा बस्ती के कबाड़ी वाले बैद्यनाथ शाह और शिव शंकर चौधरी को बेचा गया | पुलिस ने दोनों कबाड़ी वाले को इस मामले में गिरफ्तार किया | आज चारों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
चोरों ने कबूला अपना जुर्म !
- by Gayatri Yadav
- September 21, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 755 Views
- 2 years ago
