सिलीगुड़ी: नशेड़ियों को नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 33 में रंजीत साह नामक युवक अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था | रात को जब वह अपने रिश्तेदार के साथ घर के बाहर बातचीत कर रहा था, तो उस दौरान उसने देखा कि, कुछ युवक सड़क किनारे बैठकर नशा का सेवन कर रहे थे | उसने उन नशेड़ियों को नशा करने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन नशेड़ियों ने रंजीत साह पर हमला कर दिया | इस मार-पीट में उन्होंने रंजीत साह के रिश्तेदारों से भी मारपीट की, इस हमले में रंजीत की मौसी भी घायल हो गई | इस मामले को लेकर रंजीत साह ने न्यू जलपाईगुड़ी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई | पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है |
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
युवक को नशेड़ियों को नशा करने से रोकना पड़ा भारी !
- by Gayatri Yadav
- September 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1003 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
