सिलीगुड़ी: कल देर रात भक्ति नगर थाने की पुलिस ने डकैत के संदेह में 7 से 8 युवकों को गिरफ्तार किया | मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रकाश नगर महानंदा ब्रिज के नीचे इकट्ठा होकर शहर में डकैती की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे | जैसे ही इसकी खबर भक्तिनगर थाने की पुलिस को लगी, वे घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि, वहां पर 7 से 8 युवक धारदार हथियार के साथ शहर में डकैती की साजिश को रच रहे थे |
पुलिस को आता देख कुछ युवक मौके से फरार हो गए और लेकिन पुलिस ने तीन युवकों को धर दबोचा | पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से लोहे के सलाखें बरामद की | गिरफ्तार आरोपियों के नाम 20 वर्षीय विजय राॅय, 22 वर्षीय धनुराम एवं 30 वर्षीय चंदन बर्मन बताया गया है | आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
डकैती की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे युवक !
- by Gayatri Yadav
- September 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 895 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
sad news, dudhia, mirik, newsupdate, rain, siliguri
दुधिया में बाढ़ का कहर, अस्थायी ह्यूम पाइप पुल
September 11, 2026
fake call centre, it raid, matigara, matigara police station, racket, raid
माटीगाड़ा फर्जी कॉल सेंटर मामले में 12 आरोपी कोर्ट
September 11, 2026
