कोलकाता: आसनसोल कंबल वितरण दुर्घटना मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस की टीम मंगलवार को भाजपा नेता और पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के घर पहुंची है। जितेंद्र और उनकी पत्नी चैताली से पूछताछ होनी है। एक दिन पहले ही दोनों के घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया था। कंबल वितरण के दौरान हुई भगदड़ में एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें जितेंद्र और उनकी पत्नी समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जितेंद्र की पत्नी चैताली आसनसोल नगर निगम के 27 वार्ड की पार्षद हैं और निगम में विपक्ष की नेता भी हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मुख्य अतिथि थे। उनके जाने के बाद भगदड़ मची थी जिसमें तीनों की मौत हुई है।
आसनसोल पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ होगी। उसी के मुताबिक आगे के कदम पर विचार किया जाएगा। इसके पहले जब पुलिस ने नोटिस दिया था तो जितेंद्र तिवारी ने कहा था कि दुर्घटना में जिस बच्ची की मौत हुई है वह उनकी पत्नी की बेहद करीब थी। बच्ची की मौत के बाद वह (चैताली) मानसिक तौर पर बीमार चल रही हैं और इलाज चल रहा है इसलिए उनकी पत्नी फिलहाल बात करने की स्थिति में नहीं है।
राजनीति
कंबल वितरण में मची थी भगदड़, पुलिस पहुंची भाजपा नेता के घर !
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1005 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
incident, Accident, newsupdate, PRADHAN NAGAR P.S, sad news
Siliguri में घटी एक अमानवीय घटना ने: एक पल
February 14, 2026
mamata banerjee, good news, newsupdate, siliguri, TMC, TRINAMOOL CONGRESS
ममता बनर्जी का बेरोजगार युवाओं को लेकर एक बड़ा
February 10, 2026
SIR, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल में SIR लगभग पूरा! मतदाता सूची से 63
February 7, 2026
WEST BENGAL, bjp, ELECTION, ELECTION COMISSION OF INDIA, good news, newsupdate, TMC, westbengal
बंगाल विधानसभा चुनाव में ‘एकला चलो रे’ की राह
February 7, 2026
bjp, good news, newsupdate, Politics, WEST BENGAL, westbengal
‘बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो जून से
February 6, 2026
