सिलीगुड़ी: गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और एनजेपी थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी एनजेपी थाना संलग्न इलाके से पांच बांग्लादेशी महिलाओं के साथ तीन भारतीय एजेंट को पकड़ा | पुलिस सूत्रों के अनुसार तीन एजेंट शनिवार को इन पांचों महिलाओं को लेकर ढाका से निकले और पूरी रात पैदल चलकर भारत की सीमा तक पहुंचे, ये पांचों महिलाएं उत्तर दिनाजपुर जिले के दोमोहना इलाके के भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुई और वहां से इन्हें एजेंट एनजेपी स्टेशन संलग्न इलाके में ले आए | सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन टीम को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिलने के बाद, उन्हें हिरासत में लिया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है | पांच बांग्लादेशी महिला और तीन भारतीय एजेंट को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
पांच बांग्लादेशी महिलाओं के साथ तीन भारतीय एजेंट पुलिस की गिरफ्त में !
- by Gayatri Yadav
- July 24, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 888 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
