सिलीगुड़ी: कल शाम एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ खोलाचंद फापरी के इलाके में होली का त्यौहार मनाने गए थे | वहाँ जाकर उन्होंने देखा कि कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ने लगा, व्यक्ति ने उन्हें रोकने की कोशिश की तभी दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया। जब व्यक्ति चिल्लाने लगा तो आस-पास के लोग जमा हो गए और लोगों को देख दोनों युवक वहां से भाग गए। शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने में मामला दर्ज किया गया | मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया | दोनों की पहचान द्विपेंद्र कुमार रॉय दार्जिलिंग मोड़ निवासी और अर्जुन ठाकुर इस्कॉन मंदिर रोड निवासी के रूप में की गई है | दोनों आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन व नकली तमंचा बरामद किया गया है | दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
जुर्म
नकली तमंचे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 9, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1107 Views
- 4 years ago
Related Post
sad news, dudhia, mirik, newsupdate, rain, siliguri
दुधिया में बाढ़ का कहर, अस्थायी ह्यूम पाइप पुल
September 11, 2026
fake call centre, it raid, matigara, matigara police station, racket, raid
माटीगाड़ा फर्जी कॉल सेंटर मामले में 12 आरोपी कोर्ट
September 11, 2026
