सिलीगुड़ीः बैंड बाजे के साथ सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव के वार्ड में ‘वार्ड उत्सव’ का आगाज हुआ। वार्ड नंबर 33 के पार्षद गौतम देव ने शांति के प्रतीक के रूप कबूतर उड़ाकर व ध्वजारोहण कर इस वार्ड उत्सव की शुरुआत की। आज से शुरू हो रहा यह वार्ड उत्सव विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों के साथ 15 जनवरी तक चलेगा। साथ ही इस दिन रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें गौतम देव, सिलीगुड़ी नगरनिगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, 3 नंबर बोरो अध्यक्ष मिली शील सिन्हा, वार्ड नंबर 33 के निवासी एवं छात्र-छात्राएं सहित अन्य वार्डों के पार्षद एवं मेयर पार्षद उपस्थित थे। साथ ही इस शोभायात्रा में 2 सजी-धजी झांकियों का भी आयोजन किया गया। रंगारंग शोभायात्रा वार्ड नंबर 33 के विनर्स क्लब के मैदान से शुरू होकर वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का चक्कर लगाते हुए विनर्स क्लब के मैदान पर समाप्त हुआ।
लाइफस्टाइल
बैंड बाजे के साथ मेयर गौतम देव के वार्ड में ‘वार्ड उत्सव’ का आगाज
- by Gayatri Yadav
- December 31, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1395 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
