सिलीगुड़ी: जब से गौतम देव सिलीगुड़ी के मेयर बने हैं, तब से लेकर लगातार गौतम देव सिलीगुड़ी के विकास को ध्यान में रखकर हर कार्य को अंजाम दे रहे हैं | यहां तक कि सिलीगुड़ी की जनता की परेशानियों को समझने के लिए उन्होंने ‘टक टू मेयर’ कार्यक्रम की शुरुआत की है | जिसमें वे हर शनिवार को फोन द्वारा सिलीगुड़ी की जनता के साथ रूबरू होते हैं | उसी तरह उनके दिशा निर्देश पर लगातार सिलीगुड़ी में सौंदर्यकरण का कार्य किया जाता रहा है | इन दिनों मौसम में भी काफी बदलाव देखे जा रहे हैं सूखे हवा के कारण शहर में पर्याप्त मात्रा में धूल मिट्टी जम जाती है | इसी बदलते मौसम के मद्देनजर मेयर ने एक पहल की शुरुआत की है, जिसमें सिलीगुड़ी के सड़कों के किनारे लगे पेड़ पौधों पर वाहन द्वारा पानी दिया जाएगा | जिससे शहर में हरियाली तो बनी रहेगी साथ ही सड़कों की चमक धमक यानी साफ-सफाई भी बरकरार रहेगी | शहर को धूल से बचाने के लिए सक्शन मशीन द्वारा पेड़-पौधों के अलावा सड़कों पर जल छिड़काव किया जाएगा जिसकी आज से शुरुआत की गई |
लाइफस्टाइल
वाहन द्वारा किया जाएगा सड़क किनारे लगे पेड़-पौधों पर जल छिड़काव !
- by Gayatri Yadav
- January 28, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1296 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, DRUGS, good news, indian railway, newsupdate, njp, railway, siliguri, train
ट्रेन से गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, NJP में
September 2, 2026
newsupdate, crime, good news, siliguri, siliguri metropolitan police
धमकी देकर पैसे मांगने और रंगदारी के आरोप में
September 1, 2026
newsupdate, Action, good news, government, NEW RULES, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
लाइसेंस नहीं तो 7 दिन की मोहलत! प्लास्टिक कैरी
September 1, 2026
