सिलीगुड़ी: शुक्रवार तड़के गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेलाकोबा रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के पानीकौरी इलाके से बेलाकोबा वन विभाग के कर्मियों ने एक 14 पहिया कंटेनर और एक 14 पहिया लॉरी जब्त की | तलाशी के दौरान दो वाहनों से करीब एक करोड़ रुपये की बरमैटिक लकड़ी बरामद की गई। जानकारी अनुसार लकड़ी तस्करी के लिए गोहाटी से कलकत्ता ले जायी जा रही थी। इस घटना में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी केरल का निवासी और दूसरा आरोपी शंकर आंध्र प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है | गिरफ्तार आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा |
जुर्म
एक करोड़ की लकड़ी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- January 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1038 Views
- 3 years ago
