July 27, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए गए युवक को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | बता दे कि, कल गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से लगभग 350 से 400 ग्राम मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार आरोपी का नाम रॉकी सिंह और वह दालखोला का निवासी बताया गया है | आरोपी रॉकी सिंह सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में मादक पदार्थ के डिलीवरी करने पहुंचा था, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर एसओजी और प्रधान नगर थाने की पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी युवक को रोक कर जब उसकी तलाशी ली,तो उसके पास से मादक पदार्थ बरामद किया गया | पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और आज उसे सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | पुलिस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *