April 28, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

1 मई से बदल रहे नियम! आपके लिए यह जानना क्यों जरूरी है

अगर आप एक स्मार्ट, जिम्मेदार और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, अपनी आय और खर्च का संतुलन रखते हैं, तो मई महीने में आप पर पड़ने वाले वित्तीय दबाव को पहले ही समझ लेना और उसके अनुरूप तैयारी करना जरूरी है. मई महीने की व्यवस्थित प्लानिंग करने के लिए उसकी पूर्व तैयारी जरूरी है.

अगले महीने यानी मई महीने में पैसों से जुड़े लेन देन और वित्तीय निवेश को लेकर काफी सतर्कता रखने की जरूरत है. इस महीने आपकी जेब पर अनावश्यक बोझ बढ़ेगा. खासकर बैंकिंग से लेकर गैस सिलेंडर तक आपके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित कर सकता है. इतना ही नहीं, अगले महीने बैंक और सरकार के कुछ ऐसे नियम भी सामने आ रहे हैं, जिनसे आपको अपडेट रहना जरूरी है.

कम से कम 5-7 ऐसे नियम सामने आ रहे हैं, जिनका पालन न करने पर आपका काफी नुकसान हो सकता है. यूं तो हर महीना लोगों के लिए विशेष होता है. पर बैंकिंग से जुड़े खाताधारको और निवेशकों के लिए मई का महीना काफी महत्वपूर्ण है. सर्वप्रथम 1 मई से ही डिजिटल सुरक्षा से संबंधित योजना लागू हो रही है. इनमें ऑनलाइन गेमिंग प्रमुख है. अ

सबसे पहले नियमों की शुरुआत केवाईसी या ई केवाईसी अपडेशन से शुरू करते हैं. अगर आप किसी बैंक के ग्राहक है तो अपना ई केवाईसी अपडेट करा लें. क्योंकि केवाईसी या ई केवाईसी नहीं होने पर या आधा अधूरा होने पर आपके खाते को निष्क्रिय किया जा सकता है या फिर लेनदेन को रोका जा सकता है. ऐसे में आप ऑनलाइन अथवा बैंक शाखा में जाकर अपना ई केवाईसी या केवाईसी अपडेट करा लें.

भारत में रसोई गैस का संकट तो है ही. ऐसे में रसोई गैस घरेलू एलपीजी की कीमत एक बार फिर से बढ़ाने की तैयारी तेल कंपनियां कर रही हैं. इसके साथ ही यह भी खबर आ रही है कि गैस बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किए जा सकते हैं. इसी महीने बैंकिंग कार्ड और अन्य नियमों को लेकर कई तरह के बदलाव लागू किये जा रहे हैं. पहली मई 2026 से एसबीआई कार्ड का लेट फीस बढ़ जाएगा. ₹100 से लेकर ₹500 के बकाया पर लगभग ₹100 चार्ज लगाया जाएगा. जबकि ₹500 से लेकर ₹1000 पर लेट फीस को बढ़ाकर ₹400 से बढ़ाकर ₹500 किया जा रहा है.

भारत में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है, जो श्रम कानून को इसी महीने से प्रभावी कर रहा है. यह नया श्रम कानून श्रमिकों को काफी राहत देता है तो दूसरी तरफ अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में इसे एक मजबूत कदम के रूप में देखा जा रहा है. अगर आप किसी कंपनी में 8 घंटे की ड्यूटी करते हैं और उसके बाद अगर 15 मिनट भी कंपनी आपसे काम लेती है तो कंपनी 15 मिनट के लिए आधे घंटे का डबल ओवर टाइम देगी.

लागू होने जा रहे नए श्रम कानून के अनुसार बेसिक सैलरी को स्कूल पैकेज का 50% करना जरूरी हो गया है. इससे कर्मचारियों का पीएफ और ग्रैजुएटी फंड बढ़ेगा. इस बदलाव से वर्किंग कल्चर और वेतन ढांचे को एक नई मजबूती मिलेगी.

पहले मई से सरकारी बीमा योजनाओं जैसे पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के वार्षिक प्रीमियम का भुगतान करना होगा ऐसे में अपने बैंक खाते में पर्याप्त रकम रखें. इसके तहत बैंक से ₹436 और ₹20 का ऑटो डेबिट किया जाता है. मुश्किल समय में आपका यह बीमा परिवार को एक सहारा देगा.

अब तक ऑनलाइन गेमिंग को लेकर सरकार की कोई ठोस नीति नहीं थी. लेकिन केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गठन का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट 2025 के अनुसार 1 मई से लागू होने वाले नियमों में गेमिंग कंपनियों को राहत मिलने जा रही है. गेम्स के प्रमाणीकरण की अवधि 5 साल से बढ़ाकर सीधे 10 साल कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *