सिलीगुड़ी:भक्ति नगर पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अब भी फरार है। पकड़े गए युवक की पहचान राजीव चौधरी उर्फ़ चीकू के रूप में हुई है।
मामला 31 अगस्त की दोपहर का है। जानकारी के अनुसार, सेवक रोड स्थित डॉन बॉस्को मोड़ के पास एक छात्रा ऑटो से सफर कर रही थी। उसी दौरान स्कूटी पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और छात्रा का बैग झपटकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने तुरंत शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन परिवार से चर्चा करने के बाद उसने 4 सितंबर को भक्ति नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान होने के बाद शुक्रवार सुबह छापेमारी कर पुलिस ने आरोपी राजीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और छीना गया सामान भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। वहीं, पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
arrested
recovered
siliguri
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
westbengal
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
स्नैचिंग कांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी अब भी फरार !
- by Ryanshi
- September 5, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 5176 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
sevoke, newsupdate, siliguri metropolitan police
सेवक रोड यामाहा शोरूम में ग्राहक से मारपीट का
September 29, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
siliguri, crime, good news, newsupdate, siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी जंक्शन से सात सोने की बार के साथ
September 25, 2026
