सिलीगुड़ी के सेवक रोड पर तेज रफ्तार टोटो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रतन मंडल (55) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में इंद्रजीत मंडल को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार दोपहर रतन मंडल सेवक रोड स्थित गुरुद्वारे के सामने एक दुकान से सामान खरीदकर सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर लगने के बाद चालक टोटो लेकर भागने की कोशिश करने लगा और वाहन पीड़ित के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर टोटो को रोक लिया।
गंभीर रूप से घायल रतन मंडल को पहले सिलीगुड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में परिवार वाले उन्हें हिलकार्ट रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराए, जहां रात में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पानिटंकी फाड़ी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
sevoke
Accident
newsupdate
sad news
siliguri
siliguri metropolitan police
सेवक रोड पर तेज रफ्तार टोटो का कहर: सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय रतन मंडल की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- May 27, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2033 Views
- 4 months ago

Share This Post:
Related Post
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, newsupdate
आज से 15 दिनों तक कोई भी शुभ कार्य
September 25, 2026
