प्रधानमंत्री Narendra Modi और उनकी दिवंगत मां को लेकर सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने खोरीबाड़ी में जबरदस्त बवाल खड़ा कर दिया। वीडियो वायरल होते ही इलाके में गुस्से की लहर दौड़ गई और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा उठा।
आरोप है कि खड़िबाड़ी के बिन्नाबाड़ी पंचायत अंतर्गत देवीगंज निवासी मुन्ना सिंह ने एक वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मां के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। वीडियो सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला सचिव अनिल कुमार राय समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता खड़िबाड़ी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तुरंत हरकत में आ गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत दर्ज होते ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, घटना में कथित रूप से शामिल एक अन्य सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा।
घटना के बाद पूरे खोरीबाड़ी इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो को किस तरह फैलाया गया।
इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजनीतिक बयानबाजी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi की दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी से खोरीबाड़ी में बवाल, रातोंरात गिरफ्तार हुआ आरोपी !

Tags:
actionCOMMENTNARENDRA MODInews updateShare This Post:
Siliguri जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल हुए विधायक शंकर घोष !
अवैध गतिविधियों पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, ASI घायल; 5 आरोपी गिरफ्तार !
Related Post
दार्जिलिंग मोड़ इलाके में युवती का अपहरण की कोशिश!
दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, ‘जो हिरासत में हैं,
दार्जिलिंग पहाड़ में क्यों काटे गए लाखों राशन कार्डधारकों
बंगाल में 1 सितंबर से सभी सरकारी काम बांग्ला
इको सेंसिटिव जोन का दायरा घटाए जाने से सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी समेत उत्तर बंगाल में लगेंगे बड़े कारखाने? रुकेगा