विधायक चुने जाने के बाद पहली बार Siliguri जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में शामिल हुए शंकर घोष। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं को समझने की कोशिश की।
बैठक के बाद शंकर घोष ने अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अस्पताल में कई तरह की समस्याएं मौजूद हैं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या जगह की कमी है। उन्होंने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या के मुकाबले अस्पताल में पर्याप्त स्थान नहीं है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर दबाव बढ़ रहा है।
हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले तीन से छह महीनों के भीतर अस्पताल की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

