सिलीगुड़ी: एटीएम में चोरी करने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार एटीएम में रूपये नहीं बल्कि एटीएम की बैटरी चुराने की कोशिश करने के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया | यह घटना सिलीगुड़ी के सुभाषपल्ली इलाके में घटित हुई |
घटना कल देर रात की है, मालूम हो कि, वार्ड नंबर 17 के सुभाषपल्ली इलाके में स्थित दो एटीएम में यह चोरी की घटना घटित हुई | आरोपी ने पहले एक एटीएम से कुछ बैटरियां चुराई और फिर दूसरे एटीएम से बैटरियां चुराने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस ने तुरंत उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार व्यक्ति भरतनगर इलाके का निवासी सुबीर सरकार बताया गया है | शुक्रवार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
एटीएम में चोरी आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 15, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1973 Views
- 3 years ago
