June 26, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स Budget suvendu adhikary WEST BENGAL westbengal

बंगाल सरकार का ऐतिहासिक बजट! अन्नपूर्णा योजना को हरी झंडी! 36000 करोड़ आवंटित! बुजुर्ग एवं विधवा भत्ते में ₹500 की बढ़ोतरी!

Bengal government's historic budget! Annapurna Yojana gets green light! 36,000 crore allocated! 500 increase in elderly and widow allowances

पश्चिम बंगाल की नई बीजेपी सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का ऐतिहासिक बजट पेश कर दिया है. विकसित भारत और विकसित बंगाल के लक्ष्य के साथ पहले बजट में सरकार ने युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों के लिए कई बड़े और महत्वपूर्ण ऐलान किये हैं.

सरकार ने अन्नपूर्णा योजना भंडार व्यवस्था को न केवल हरी झंडी दी है, बल्कि इसके लिए 36000 करोड रुपए आवंटित कर दिए हैं. अब से बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को ₹500 बढ़ाकर यानी ₹1500 महीना दिया जाएगा. राज्य के बेरोजगार स्नातक को हर महीने 3000, जबकि अन्य बेरोजगार युवाओं को हर महीने ₹2000 दिए जाने की बात है. सरकार ने बिजली बिल को लेकर भी एक बड़ी घोषणा की है. अबसे बिजली उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 2 रुपए की सब्सिडी मिलेगी. इससे बिजली बिल में काफी कमी आएगी.

बजट में वित्त मंत्री ने उत्तर बंगाल को एयरपोर्ट ,सिलीगुड़ी के नजदीक शिव मंदिर को नगर पालिका, मालदा में नए एयरपोर्ट, हासीमारा एयरपोर्ट का विकास, और भी बहुत कुछ दिया है. वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि पिछली सरकार ने खजाना खाली कर दिया. लेकिन हमारी सरकार चुनौतियों से जूझने के लिए तैयार है. राज्य सरकार के इस बजट में आशा कर्मियों, सरकारी कर्मचारी, महिलाओं, बालिकाओं, स्कूलों और कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं, युवाओं समेत सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा गया है.

राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने बजट पेश किया. सबसे पहले इस बजट की महत्वपूर्ण घोषणाओं की बात करते हैं. राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 38% किया. विधायक फंड की राशि बढ़ाकर एक करोड रुपए की गई. अवकाश प्राप्त पत्रकारों को हर महीने ₹5000 पेंशन दी जाएगी. सिविक वॉलिंटियर, ग्रीन पुलिस, एनडीआरएफ तथा अन्य सुरक्षा कर्मियों के मानदेय में ₹2000 की बढ़ोतरी. गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एक बार में 21000 रुपए दिए जाएंगे. बंगाल के लिए एआई इंपैक्ट प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा, इत्यादि.

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकसित भारत और विकसित बंगाल है. उन्होंने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी मौजूदा सामाजिक योजनाएं बिना किसी बदलाव के चलती रहेंगी. बजट में वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सभी सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में 20% की वृद्धि का लाभ मिलेगा. यह अक्टूबर 2026 से लागू होगा.

सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का ऐलान किया है. इनमें से 33% महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी. आज वित्त मंत्री ने स्पष्ट कर दिया कि पूर्ववर्ती ममता बनर्जी की सरकार की सभी सामाजिक योजनाएं बिना किसी बाधा के चलती रहेंगी. राज्य को उन्नत बनाने के लिए एक हेल्पलाइन सेवा डायल 112 की शुरुआत आज से की जा रही है. यह आपातकालीन सेवा होगी.

राज्य में शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जनता तक सरकारी सेवाओं का लाभ मिले, इसके लिए बजट में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. राज्य के कुछ इलाकों में कुछ नई नगर पालिकाएं और नए फायर स्टेशन भी खोलने का ऐलान किया गया है. इसके अलावा कांथी को एक नया पुलिस जिला बनाने की घोषणा की गई है. वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने कहा कि राज्य में सांस्कृतिक विकास तथा बंगाल की पहचान को एक नया आयाम दिया जाएगा. कोलकाता में एक नया संस्कृत स्कूल स्थापित करने का फैसला किया गया है.

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि विधायकों को हर महीने मिलने वाले भत्ते को बढ़ाकर 70 लाख से एक करोड़ कर दिया गया है. उन्होंने बजट में घोषणा की कि राज्य की सुरक्षा में तैनात सिविक पुलिस और ग्रीन पुलिस के मानदेय में ₹2000 की बढ़ोतरी की जाएगी.वित्त वित्त मंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में झूठे राजनीतिक मुकदमा में फंसाए गए लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा. वित्त मंत्री ने अपने बजट में पुरुलिया, बालूरघाट और उत्तर बंगाल में मालदा में नए एयरपोर्ट बनाए जाने की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि हासीमारा एयरपोर्ट को और सशक्त किया जाएगा.

राज्य विधानसभा में बजट प्रस्तुत करने से पहले मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री स्वप्न दास गुप्ता ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *