शहर के चंपासारी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में बुधवार को पर्यटन विभाग और गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (GTA) के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा देने, नए पर्यटन स्थलों को विकसित करने, मौजूदा पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण तथा पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पश्चिम बंगाल के पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष, GTA के एडमिनिस्ट्रेटर, हिल एंड होम अफेयर्स के एमओएस विशाल लामा, कर्सियांग के विधायक सहित दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
बताया गया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पर्यटन स्थलों को आकर्षक बनाने, पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में होमस्टे के रजिस्ट्रेशन को लेकर भी महत्वपूर्ण चर्चा हुई। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग क्षेत्र में संचालित होमस्टे को व्यवस्थित तरीके से पंजीकृत करने तथा पर्यटन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष ने कहा कि यह बैठक पर्यटन विभाग और GTA के बीच संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि GTA क्षेत्र के दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में पर्यटन को किस तरह और अधिक विकसित किया जाए, नए पर्यटन स्थलों की संभावनाओं को कैसे तलाशा जाए और आगामी त्योहारों के दौरान पर्यटकों को बेहतर, सुंदर और सुरक्षित वातावरण कैसे उपलब्ध कराया जाए, इन्हीं मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई।
वहीं, एमओएस विशाल लामा ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री लगातार उत्तर बंगाल के दौरे कर रही हैं और क्षेत्र में विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के तहत ही GTA क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने, पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने इस पहल के लिए पर्यटन मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
बैठक में आने वाले त्योहारों के दौरान दार्जिलिंग और कालिम्पोंग पहुंचने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को और व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।
darjeeling
good news
HILLS
kalimpong
newsupdate
Shankar ghosh
siliguri
tourist
दार्जिलिंग-कालिम्पोंग में पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन, त्योहार से पहले पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर जोर !
- by Ryanshi
- September 30, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 54 Views
- 1 hour ago

Share This Post:
Related Post
sevoke, newsupdate, siliguri metropolitan police
सेवक रोड यामाहा शोरूम में ग्राहक से मारपीट का
September 29, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
