August 1, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Shankar ghosh census good news newsupdate siliguri

देशभर में शुरू हुई जनगणना, सिलिगुड़ी में विधायक शंकर घोष ने किया स्व-गणना का शुभारंभ !

https://khabarsamay.com/census-begins-across-the-country-mla-shankar-ghosh-launches-self-enumeration-in-siliguri/

सिलीगुड़ी: वर्ष 2011 के बाद पूरे देश में जनगणना प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस बार नागरिकों को स्वयं जनगणना पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी, जिसे स्व-गणना (Self Enumeration) भी कहा जा रहा है।

सिलिगुड़ी में जनगणना अभियान के पहले दिन सिलिगुड़ी के विधायक शंकर घोष के आवास से इसकी शुरुआत हुई। विधायक शंकर घोष ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वयं जनगणना पोर्टल पर अपनी सभी आवश्यक जानकारियां दर्ज कर स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की।

इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है। प्रत्येक नागरिक स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सरकारी अधिकारियों का सहयोग कर सकता है। उन्होंने सभी से निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना पूरी करने का आग्रह किया।

जनगणना के लिए ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा 1 अगस्त से 15 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। इस अवधि के दौरान नागरिक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आवश्यक जानकारी अपलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *