July 18, 2026
Sevoke Road, Siliguri
fulbari mahananda barrage Mahananda River newsupdate north bengal rain road update weather

खतरे के निशान पर फूलबाड़ी महानंदा बैराज, कई लॉकगेट खोले गए !

Disasterous rains lash North Bengal: Landslides in Mirik, flood-like conditions in Cooch Behar; Siliguri-Matigara areas also submerged

पहाड़ और मैदानी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जारी लगातार बारिश का असर अब फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज पर साफ दिखाई दे रहा है। जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण रविवार को सुरक्षा के मद्देनज़र संबंधित अधिकारियों ने बैराज के कई लॉकगेट खोलने का निर्णय लिया।

सुबह से ही खुले लॉकगेटों से तेज़ गति से पानी का बहाव देखा गया। बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने का दृश्य देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि प्रशासन ने लोगों से बैराज के पास सुरक्षित दूरी बनाए रखने और अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की थी। इसी पूर्वानुमान के अनुरूप शनिवार रात पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में व्यापक बारिश हुई, जिसका सीधा असर महानंदा नदी के जलस्तर पर पड़ा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में पानी तेजी से बैराज तक पहुंचने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। यदि अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो जलस्तर में और वृद्धि होने की आशंका है।

स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन और सिंचाई विभाग संयुक्त रूप से निगरानी कर रहे हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *