सिलीगुड़ी के भक्तिनगर थाना क्षेत्र के अशरफ नगर इलाके में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। नशे के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी ही बुजुर्ग मां पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक मोहम्मद फरमद अपने परिवार के साथ अशरफ नगर इलाके में रहता था। बताया गया है कि वह पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था। शनिवार रात वह अपनी मां से नशा करने के लिए पैसे मांगने लगा। मां द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से अपनी मां पर हमला कर दिया।
हमले में वृद्धा के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद में परिजनों ने भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फरमद को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
crime
newsupdate
sad news
siliguri
siliguri metropolitan police
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को लोहे की रॉड से पीटा, गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- June 28, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 774 Views
- 3 months ago

Share This Post:
Related Post
Mahananda River, good news, newsupdate, siliguri
महानंदा नदी से दो छात्रों के शव बरामद !
September 15, 2026
newsupdate, Action, good news, indian railway, railway, siliguri, siliguri town station
ट्रेन से बिहार में शराब तस्करी की कोशिश, सिलीगुड़ी
September 15, 2026
newsupdate, good news, siliguri
हिंदी भाषा के व्यावहारिक उपयोग पर जोर, सिलीगुड़ी में
September 14, 2026
newsupdate, bjp, Politics, siliguri, TMC
तृणमूल और भाजपा पर महम्मद सलीम का हमला, नगर
September 14, 2026
