May 3, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

गौतम देब ने अपना वादा निभाया – संजय शर्मा

सिलीगुड़ी: बीते वर्ष 19 नवंबर को शहर के 18 नं वार्ड खुदीराम काॅलोनी मे भयावह अग्निकांड की घटना हुई थी, यह घटना बेहद विकराल एवं संभवत: शहर की अब तक की अग्निकांड की सबसे बड़ी घटना थी | घटना के बाद निगम, जिला प्रशासन ने भी राहत कार्यों मे प्रशंसनीय भूमिका निभाई थी, वार्ड पार्षद संजय शर्मा ने भी सराहनीय सेवा कार्य किए थे, उनके प्रयासों से पीड़ित परिवारों को स्थानीय स्वयंसेवी संस्थाओं से भारी मात्रा मे राहत सामग्री एवं आवश्यक वस्तुएं प्राप्त हुई थी, उसी समय वार्ड पार्षद संजय शर्मा के अनुरोध पर शहर के मेयर गौतम देब ने पीड़ित परिवारों को घर बनवा कर देने का वादा किया था | आज 18 नं वार्ड के खुदीराम कॉलोनी मे अनुष्ठानिक रुप से आयोजित समारोह मे मेयर गौतम देब ने 30 परिवार को नव निर्मित घरों की चाभियां सौंपी | इस अवसर पर डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने इस दौरान निगम प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों का व्यौरा दिया | मेयर गौतम देब ने कहा राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से हम संभवत: राज्य मे पहली बार ऐसा ऐतिहासिक कार्य करने मे सक्षम हुए हैं, 30 परिवार को घर देने के अलावा रास्ता एवं ड्रेन का कार्य भी किया गया हैं तथा सामुदायिक शौचालय का आधुनिकीकरण भी किया गया हैं। समाज सेवी पापिया घोष ने नगर निगम के सेवा कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। पार्षद संजय शर्मा ने समस्त वार्ड वासियों की तरफ वादा निभाने के लिए मेयर तथा निगम प्रशासन का धन्यवाद किया, उन्होंने कहा कि, बहुत जल्द वार्ड मे स्थायी स्वास्थ्य केन्द्र का उद्घाटन होने वाला है। कार्यक्रम में भारी संख्या मे वार्ड वासियों उपस्थित हुए थे। समारोह में एम आइ सी दुलाल दत, राजेस प्रसाद साह, मानिक दे, बोरो चेयरमेन गार्गी चटर्जी, आलम खान, मिली सिन्हा, जतन शाहा, प्रीती कना विश्वास, पार्षद बासुदेव घोष, अभया बोस, सम्प्रीता दास, विमान तपादार, पूर्व पार्षद निखिल साहनी, कमिश्नर सोनम वांग्दी भुटिया एवं निगम सचिव अनाबिल बाबु भी विशेष रुप से उपस्थित हुए थे।
उल्लेखनीय है कि, गत वर्ष की इस भयावह अग्निकांड की घटना ने शहर भर को झकझोर दिया था, घटना के बाद शहर वासियों ने बढ़चढ़कर पीड़ितों की सहायता की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status