सिलीगुड़ी: पूरे देश में गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है | वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर कोई अप्रिय घटना घटित ना हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है | सिलीगुड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पुलिस अधिकारियों द्वारा नाका चेकिंग की जा रही है, तो वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी पूरी तरह अपनी नजर बनाए हुए हैं | गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर एक बैठक का आयोजन किया गया | इस बैठक में रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्टेशन के कुली और फेरी वालों पर भरोसा करते हुए, सुरक्षा को लेकर चर्चाएं की | इस बैठक के दौरान अधिकारियों ने कुली और फेरी वालों को सतर्क करते हुए कहा कि, यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या अप्रिय स्थिति दिखे, तो तुरंत रेलवे पुलिस को सूचित करें | इस बैठक में शामिल हुए कुलियों ने बताया कि, उन्हें आज काफी गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि वे भी देश की सिपाही की तरह देश के कुछ काम आए |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारीयों ने की बैठक !
- by Gayatri Yadav
- January 25, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1687 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
