May 3, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी में आखिर किसने किया बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान !

”नीम हकीम खतरा-ए-जान इस मुहावरे का अर्थ–’अधकचरा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है” और यह मुहावरा सिलीगुड़ी में सही साबित हो गया |

बता दे कि, भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को मधुर बनाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसके मद्देनजर सिलीगुड़ी के विभिन्न स्थानों पर भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे को एक साथ लगाया गया था | लेकिन भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे को एक साथ देख कुछ लोगों की रातों की नींद उड़ गई और यह विषय शहर में सुर्खियां बटोरने लगा | आज सुबह सिलीगुड़ी शहर की सड़कों पर बांग्लादेश का राष्ट्रीय झंडा फटे हालत में पड़ा मिला | बांग्लादेश के राष्ट्रीय झंडे को अपमानित होता देख, मेजबान भारत बांग्लादेश यूथ फ्रेंडशिप काउंसिल के सदस्यों ने इस घटना पर असंतोष जताया |
इस घटना पर मेयर गौतम देब ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जिसने भी यह किया है वह सजा का हकदार है, और उन्होंने इस घटना की काफी निंदा भी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status