May 20, 2026
Sevoke Road, Siliguri
siliguri bjp msme newsupdate suvendu adhikary

उत्तर बंगाल के औद्योगिक विकास और MSME मुद्दों को लेकर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से की मुलाकात !

https://khabarsamay.com/laghu-udyog-bharati-delegation-meets-chief-minister-suvendu-adhikari-to-discuss-north-bengals-industrial-development-and-msme-issues/

सिलीगुड़ी स्थित राज्य सचिवालय में बुधवार को लघु उद्योग भारती – उत्तर बंगाल क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम Bengal के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात कर उत्तर बंगाल के औद्योगिक और आर्थिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उत्तर बंगाल क्षेत्र के अध्यक्ष सीए आदित्य मित्रुका और पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष बिपन सिंघल ने किया।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर बंगाल में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। इनमें क्षेत्रीय सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम की स्थापना, औद्योगिक बिजली दरों में सुधार, सड़क और लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी बेहतर करने, उद्योगों के लिए माल ढुलाई सब्सिडी, लीज भूमि को फ्रीहोल्ड में बदलने की प्रक्रिया आसान करने और चाय उद्योग के पुनरुद्धार जैसे मुद्दे शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर बंगाल को निर्यात और उद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए जिलावार रणनीतिक रोडमैप भी सरकार को सौंपा। साथ ही उद्योग-अनुकूल और सुरक्षित निवेश वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इन प्रस्तावों और मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेगी तथा भविष्य में नीतिगत स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के बाद सीए आदित्य मित्रुका ने कहा कि उत्तर बंगाल में उद्योग और निर्यात के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। सही नीतिगत सहयोग मिलने पर यह क्षेत्र पूर्वी भारत का एक बड़ा MSME और रोजगार हब बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *