सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जंक्शन डीएमयू शेड के पास पिंजरे में फंसा तेंदुआ । सोमवार की सुबह जैसे ही तेंदुए को पिंजरे में बंद देखा गया वैसे ही उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा जो गई | जानकारी अनुसार इसी महीने की 19 तारीख को स्थानीय रेलवे कर्मचारियों ने डीएमयू शेड इलाके में तेंदुए को देखा। इसके बाद यह तस्वीर वायरल होने लगी। घटना की जानकारी होने के बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचें और उसी दिन से तेंदुए की तलाश शुरू कर दी | तलाशी के बाद भी जब तेंदुआ नहीं मिला तो वनकर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया। आखिरकार तेंदुआ पिंजरा में फंस ही गया। वन विभाग के कर्मी सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे और पिंजरे में बंद तेंदुए को अपने साथ ले गए। बताया गया हैं की प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को बंगाल सफारी पार्क ले जाया जाएगा।
घटना
पिंजरे में फंसा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की साँस !
- by Gayatri Yadav
- January 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 999 Views
- 3 years ago
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
