नक्सलबाड़ी चाय बागान इलाके में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई | मृतक की पहचान किरण तिर्की के रूप में की गई है।
जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों को चाय बागान के सेक्शन 26 में व्यक्ति का शव मिला, सूचना मिलने के बाद नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस और पानीघाटा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया | शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा |
मालूम हो कि, मृतक व्यक्ति पिछले 2 दिनों से लापता थे, वहीं मृतक के भतीजे ने बताया कि, चाचा मानसिक रूप से बीमार थे और वह 2 दिनों से लापता थे | आज खबर मिली तो पता चला कि, हाथी के हमले में उनकी मृत्यु हो गई है | पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
हाथी के हमले का शिकार हुआ व्यक्ति !
- by Gayatri Yadav
- December 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1030 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
