प्रधाननगर थाना की सादा पोशाक पुलिस ने कल देर रात अभियान चलाकर एक युवक को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ जंक्शन इलाके में गाड़ी का इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ की और जब उस युवक की तलाशी ली गई, तो उसके बैग से 30 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया ।
प्रधाननगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ को जब्त किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी युवक का नाम पंकज राॅय
और वह अंबेडकर कॉलोनी का निवासी बताया गया है । आज आरोपी युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
जंक्शन इलाके से प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार
- by Gayatri Yadav
- December 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1080 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
