सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पर आए दिन लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं | आज फिर एक ऐसी घटना घटित हुई जिससे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल सवालों के घेरे में है | बता दे आज 20 अप्रैल को दोपहर लगभग 12:15 में अस्पताल से नवजात शिशु लापता हो गया, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया | इस विषय पर अस्पताल की ओर से बताया गया है कि महिला ने खोरीबाड़ी में ही बच्चें को जन्म दिया था, लेकिन मां की हालत बिगड़ने के कारण उसे उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रेफर कर दिया गया था | वही शिशु के लापता होने के संदर्भ में उसकी मां रंजीता ने बताया कि कल शाम से ही एक अनजान महिला आस-पास घूम रही थी और आज दोपहर को खाना खाने के दौरान वह महिला पास ही खड़ी थी | रंजीता अपनी मां के साथ खाना खा रही थी, उसी समय बच्चा रोने लगा | उस अनजान महिला ने रंजीता से बच्चें को गोद में लेने की इच्छा प्रकट की, तो रंजीता ने उसे बच्चा दे दिया | खाना खाने के बाद जब रंजीता ने मुड़कर देखा तो, बच्चा वह महिला दोनों वहां से गायब थे | काफी ढूंढने के बाद भी वह महिला नहीं मिली, इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया | इस मामले में अस्पताल अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी |
घटना
उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल से नवजात शिशु हुआ लापता !
- by Gayatri Yadav
- April 20, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1105 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
