एनजेपी क्षेत्र फिर गर्माया | एनजेपी क्षेत्र में तृणमूल पार्षद को प्रताड़न करने का मामला सामने आया है | गुरुवार 8 जून को सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 35 नेताजी मोड़ के पास तृणमूल के दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे इलाके में काफी तनाव का माहौल बना हुआ है |
जानकारी अनुसार वार्ड पार्षद शंपा नंदी ने आरोप लगाया कि, नेताजी मोड़ इलाके के एक पुराने मंदिर को तोड़ा गया, जब पार्षद इस मामले को लेकर क्षेत्र में गई तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। पार्षद शंपा नंदी ने आईएनटीटीयूसी के अध्यक्ष सुजॉय सरकार और उनके समर्थकों पर धक्का-मुक्की के साथ ही गाली-गलौज करने के भी आरोप लगाए है। दूसरी ओर आईएनटीटीयूसी के अध्यक्ष सुजॉय सरकार ने कहा, यह मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में है, बरसात के समय यह मंदिर और क्षतिग्रस्त हो जाती है, इसलिए नया मंदिर बनाने के लिए इसे तोड़ा जा रहा है। इस बीच हंगामे की सूचना मिलने पर न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया गया | मेयर गौतम देव को मामले की जानकारी दे दी गई है |
राजनीति
मंदिर तोड़ने को लेकर गर्माया एनजेपी क्षेत्र !
- by Gayatri Yadav
- June 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1172 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
