रायगंज: मंगलवार से रायगंज थाना जिले की चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उत्तर बंगाल के डीआईजी अनूप जैसवाल ने मंगलवार को रायगंज कोर्नजोरा के पुलिस परेड ग्राउंड में इस वार्षिक पुलिस खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अन्य अतिथियों में उत्तर दिनाजपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार मीणा, रायगंज जिला पुलिस अधीक्षक सना अख्तर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तन्मय सरकार और जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे। मंगलवार से शुरू हुई यह दो दिवसीय वार्षिक पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार तक चलेगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में रायगंज थाना जिला करनदिघी, रायगंज, हेमताबाद, इटाहार एवं कालियागंज के पांच थानों के पुलिस कर्मियों एवं जिला पुलिस के रिजर्व बल के कर्मियों ने भाग लिया | चौथी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 250 पुलिसकर्मी दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रेन थ्रो, शॉट पुट थ्रो सहित 42 स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।
खेल
पुलिस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
- by Gayatri Yadav
- December 20, 2022
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1941 Views
- 4 years ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, siliguri, WEST BENGAL
उत्तरायण कल्याण समिति की वार्षिक आम बैठक आयोजित, रखरखाव
September 14, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, dooars, durga puja, good news, newsupdate, rain, weather
पूजा से पहले ही हो जाएगी मानसून की विदाई!
September 12, 2026
