April 30, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल जुर्म सिलीगुड़ी

पुलिस ने डकैती की योजना को किया विफल

सिलीगुड़ी: देखा जाए तो इन दिनों सिलीगुड़ी शहर में लगातार छिनताई और डकैती की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इस बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस प्रशासन अपनी नजर बनाए हुए हैं और सतर्कता से अपने कार्य को अंजाम भी दे रहे हैं | इसी क्रम में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने फिर एक बार डकैती की योजना को विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी के चंपासरी अंचल इलाके में सुबह के 3 बजे कुछ युवक इकट्ठा होकर डकैती की योजना बना रहे थे, तभी प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छानबीन करते हुए पांच आरोपियों को धरदबोचा | आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status