सिलीगुड़ी, 5 जून: एनजेपी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर भक्तिनगर इलाके के एक गोदाम से 1500 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया।
इससे पहले शनिवार को फूलबाड़ी के जियागंज क्षेत्र में एक मालवाहक वाहन से 4500 बोतल कफ सिरप जब्त की गई थी। मामले में आलोक कुंडू, प्रसेंजीत मुखर्जी और सुरजीत हलदार को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने आलोक कुंडू और प्रसेंजीत मुखर्जी को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गोदाम में छापेमारी कर अतिरिक्त कफ सिरप बरामद किया गया।
गुरुवार को आरोपियों को फिर से जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

